कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने पत्नी संग दिया वोट
- Post By Admin on Nov 13 2024
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने आज अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।
मतदान करने के बाद उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वोट डालना हर नागरिक का कर्तव्य है और यह सही नेतृत्व के चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान करता है।