भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला
- Post By Admin on Dec 20 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में जिले में बीते गुरुवार को कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र और संविधान का उल्लंघन करने के विरोध में किया गया। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के असंवैधानिक और हिंसक कृत्यों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
संसद परिसर में बीते गुरुवार सुबह हुई धक्का मुक्की की घटना को लेकर जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव ने कहा, “कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर, संसद में अमर्यादित और हिंसक व्यवहार किया। उन्होंने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी पर जानलेवा हमला किया। जिससे वे घायल हो गए और उनके सिर से खून आने लगा। यह कांग्रेस की असंवैधानिक कार्यवाई हैं। जिसे युवा मोर्चा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”
पुतला दहन में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, राकेश पटेल, युवा मोर्चा महामंत्री अमित राठौर, उपाध्यक्ष मुकुल सिंह भूमिहार, अभिषेक सौरव, मंत्री रवि पराशर, नीतेश दुबे, मनीष चौधरी, गौरव ठाकुर, बुमबुम गुप्ता सहित कई अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदर्शनकारियों ने इस हिंसक घटना के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त किया और यह भी चेतावनी दी कि अगर इस प्रकार की घटनाएं जारी रही तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। इस पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कृत्य के खिलाफ लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही।