भाजपा प्रत्याशी सन्नी टोप्पो का मांडर में जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से मिले व समस्याओं का समाधान का किया वादा
- Post By Admin on Oct 29 2024

रांची : मांडर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सन्नी टोप्पो ने जनसंपर्क अभियान के तीसरे दिन मांडर मंडल के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की और भाजपा के चुनावी वादों को साझा किया। उन्होंने मलटोटी, ब्रांबेबाजार, ढवठा टोली, करंज टोली, चुंद, सेवाडीह, बडगड़ी, केशकानी, मुड़मा जैसे गांवों में ग्रामीणों को संबोधित किया। सन्नी टोप्पो से मिलने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया, और महिलाओं की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में सन्नी टोप्पो ने कहा, "कमल का फूल हमारी समृद्धि का प्रतीक है। मांडर में कमल खिलेगा तो विकास को नई गति मिलेगी और भ्रष्टाचार मुक्त विधानसभा बनेगी।" ग्रामीणों ने उनसे नल जल योजना में अधूरे काम, पेयजल समस्या, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता की कमी, और खराब सड़कें जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सन्नी टोप्पो ने कहा कि झारखंड के 24 वर्षों के बावजूद मांडर की समस्याओं का समाधान न होना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य है और इसके लिए वर्तमान नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्होंने ग्रामीणों से इस बार बदलाव के लिए कमल खिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के वासी प्रभारी डॉ. रामखेलावन ने कहा, "सन्नी टोप्पो आपके बीच में खड़े हैं, यह आप सभी का प्यार और उनकी जनसेवा की भावना का प्रतिफल है। आपके सपनों का मांडर तभी साकार हो सकता है जब आप कमल को जीत दिलाएंगे।"
वहीं भाजपा नेत्री नीतू कुजूर, मंडल अध्यक्ष गोपाल उरांव, मनोज, और दीपक करमा उरांव ने अन्य गांवों जैसे सुरसा, नागड़ा, कनभिठा, उचरी, करग, हात्मा, नयाटोली, और चटवल में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों को अपने क्षेत्र के बेटे सन्नी टोप्पो को जिताने का संकल्प दिलाया। नीतू कुजूर ने कहा, "इस बार हमें मांडर में कमल खिलाकर झारखंड में भाजपा सरकार को सत्ता में लाना है, जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचेगा और बाहरी आतंक से मुक्ति मिलेगी।"
इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी रिपिसुदन, प्रखंड मुखिया संघ के सभी समर्थित मुखिया, करमा उरांव, मनोज किस्पोटा, नीतू कुजूर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करमा उरांव ने किया।