अजय नाथ शाहदेव का हटिया विधानसभा में जोरदार जनसंपर्क अभियान

  • Post By Admin on Oct 29 2024
अजय नाथ शाहदेव का हटिया विधानसभा में जोरदार जनसंपर्क अभियान

हटिया : कांग्रेस के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए आज कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने पाली, पडरा, चितरकोटा, तिगरा, बाजपुर, हिसरी, चौली और गुडू गांवों में पदयात्रा और सभाओं का आयोजन कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की।

इस दौरान अजय नाथ शाहदेव ने टोनका टोली में बाबा कार्तिक उरांव जयंती जतरा में भी भाग लिया, जहां उन्होंने जनता से संवाद किया।

अभियान में कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही, जिसमें कुशल उरांव, बेलाल अंसारी, सोमा उरांव, सोमनाथ उरांव, संजय साहू, सुष्मिता तिर्की, पार्वती कुमारी, खुशबू ठाकुर, प्रदीप टोप्पो, कमरुल अंसारी और अतुल राज शामिल थे।

शाहदेव ने कहा कि उनका लक्ष्य स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को स्पष्ट करना है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता विकास और समृद्धि के लिए कांग्रेस को वोट देगी।