मध्य प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 111 चीज़े में से 51-60 ।
मोटर व्हीकल एक्ट का पालन सख्ती से हो : एडीजीपी
  • Post by Admin on Apr 06 2024

जबलपुर : हाई कोर्ट के पूर्व निर्देेश का पालन में मोटर व्हीकल नियम से जुड़े मामले में प्रदेश के परिवहन आयुक्त व एडीजीपी ने शपथ-पत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि पूरे प्रदेश में मोटर व्हीकत एक्ट का पालन सख्ती से कराया जाएगा। ओपन कोर्ट में प्रस्तुत शपथ पत्र में कहा गया कि अदालत के निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नियम तोड़ने व   read more

सास द्वारा घरेलू कामों पर एतराज जताना बहु की मानसिक उत्पीड़न नहीं
  • Post by Admin on Apr 06 2024

जबलपुर : मप्र हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में साफ किया है कि सास द्वारा बहू के घरेलू कामों पर आपत्ति या ढंग से काम न करने पर एतराज जताना क्रूरता नहीं है। इस रवैये को आइपीसी की धारा 498-ए के तहत क्रूरता की परिधि में नहीं रखा जा सकता। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा कि यदि घरेलू कामों में सास की कुछ आपत्तियों के कारण   read more

सिलाई कारखाने खुलने से बहनों को रोजगार मिलेगी : मोहन यादव
  • Post by Admin on Apr 06 2024

मंडला : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस जिले के बीजाडांडी में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत खास है, क्योंकि आज लाड़ली बहना की राशि बहनों के बैंक खाते में जमा हो जाएगी। सीएम ने कहा कि बहनों के लिए एक और योजना लेकर आएंगे और सिलाई के कारखाने खाले जाएंगे। फैक्ट्री में काम दिया जाएगा। उन्हों   read more

मतदात केंद्र बढ़ाई गई ताकि मतदाताओं को अधिक प्रतीक्षा न करना पड़े
  • Post by Admin on Apr 06 2024

भोपाल : मध्यप्रदेश में मतदाताओं को वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर अपनी बारी के लिए अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में 64 हजार 523 मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब लोकसभा चुनाव में भी सहायक मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है। इन सहायक केंद्रों में मूल केंद्र में मतदाताओं की   read more

कांग्रेस के चुनाव अभियान का आधार है न्याय पत्र
  • Post by Admin on Apr 06 2024

भोपाल : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस न्याय पत्र लेकर मतदाताओं के सामने जाएगी। घर-घर न्याय यात्रा  पहुंचने के साथ 25 गारंटियां बताई जाएंगी। कांग्रेस की सभी इकाइयो की जिम्मेदारी रहेगी कि मतदान केंद्र स्तर तक पार्टी की बात जनता तक पहुंचाई जाए। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे चुनाव अभियान का आधार न्याय पत्र रहेगा। युवा, नारी, किसान, श्रमिक और हिस्सेदारी के आधा   read more

डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त
  • Post by Admin on Mar 27 2024

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च, 2024 से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 26 मार्च तक 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 450 रूपये नगद राशि सहित 31 करोड़ 92 लाख 54 हजार 401 रूपये मूल्य की सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इस दौरान 6 लाख 58 हजार 157 ली   read more

हिट एंड रन कानून पर ड्राइवरों का विरोध, थम गई रफ्तार
  • Post by Admin on Jan 02 2024

सागर: सड़क हादसों पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार ने 'हिट एंड रन' कानून में नई व्यवस्था लागू की है, जिसका ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के कामकाजी व्यक्तियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. नए कानून का मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, यूपी और बिहार में विरोध रहा है और ड्राइवर चक्का जाम कर रहे हैं. ड्राइवरों की हड़ताल के कारण कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की   read more

मध्यप्रदेश : शिक्षा विभाग के अमलीजामा की खुली पोल, विद्यालय की गिरी छत
  • Post by Admin on Dec 29 2023

भोपाल: सरकारी विभाग में व्याप्त कुव्यवस्था की खबर हम आय दिन सुनते रहते हैं। इस बार सरकारी अधिकारियों की लापरवाही का एक मामला जिला के रामनगर कॉलोनी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला शाहजहांनाबाद से प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक शाला शाहजहांनाबाद की छत काफी वक्त से जर्जर हालत में है। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कई बार शिक्षा विभाग को शिकायत की गई   read more

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अपने मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 विधायकों ने ली शपथ
  • Post by Admin on Dec 25 2023

भोपाल: सोमवार को, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस दौरान 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिन्हें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शपथ दिलाई। नए मंत्रिमंडल के साथ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला कुल 31 सदस्यों के साथ मंत्रिमंडल के हिस्से बन गए हैं। आज, 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने भी शप   read more

उपराष्ट्रपति मिमिक्री मामला : भाजपा नेताओं ने राहुल गाँधी का फूंका पुतला
  • Post by Admin on Dec 20 2023

भोपाल : टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और राहुल गांधी द्वारा उसका वीडियो बनाकर अपमान करने को लेकर भाजपा के साथ जाट नेताओं में आक्रोश पनपने लगा है। दिल्ली की आग राजधानी भोपाल तक पहुंच चुकी है। भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में शहर के रोशनपुरा   read more