दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,664 चीज़े में से 471-480 ।
भारत में जुलाई में बेरोजगारी दर घटी, श्रम बल भागीदारी और रोजगार के आंकड़े बेहतर
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : भारत में रोजगार के मोर्चे पर राहत की खबर सामने आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में देश की बेरोजगारी दर घटकर 5.2 प्रतिशत हो गई है, जबकि जून 2025 में यह 5.6 प्रतिशत थी। सर्वेक्षण में यह भी बताया गया है कि रोजगार बढ़ने के साथ श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) और श्रमिक जन   read more

पुण्यतिथि विशेष : बिहार की सियासत के करिश्माई चेहरे जगन्नाथ मिश्रा, उपलब्धियों और विवादों से भरा जीवन
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में पंडित जगन्नाथ मिश्रा का नाम एक ऐसे नेता के रूप में दर्ज है, जिन्होंने शिक्षक से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय कर राज्य की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित किया। 24 जून 1937 को सुपौल जिले के बलुआ बाजार में जन्मे इस मिथिला के सपूत ने तीन बार बिहार की सत्ता संभाली और अपनी सादगी, जनसंपर्क और फैसलों से राजनीति में गहरी छाप छोड़ी। जगन्नाथ मिश्रा की राज   read more

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से लिया होमवर्क अपडेट, मिशन की बातें भी हुईं साझा
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बीच सोमवार को नई दिल्ली स्थित पीएम आवास पर हुई मुलाकात में हल्की-फुल्की और दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने शुभांशु से मुस्कुराते हुए पूछा, "क्या तुमने मेरा दिया होमवर्क किया?" जिस पर शुक्ला ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्होंने 'होमवर्क' पूरा कर लिया है। कर   read more

रूस दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई दिशा
  • Post by Admin on Aug 19 2025

नई दिल्ली : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को रूस के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर यह यात्रा 19 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर 20 अगस्त को भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्द   read more

चीन के विदेश मंत्री वांग यी पहुंचे दिल्ली, द्विपक्षीय और सीमा मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ सीमा विवाद और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता का नया दौर शुरू करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी भेंट भी प्रस्तावित है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने   read more

पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन, यूक्रेन को लेकर ट्रंप के साथ बातचीत की दी जानकारी
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर विस्तृत बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हाल ही में हुई बैठक की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने बातचीत में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।   read more

जेपी नड्डा ने पंडित नेहरू की 1960 सिंधु जल संधि को बताया भारत के इतिहास की सबसे बड़ी भूल
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तीखा बयान दिया और इसे भारत के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गलतियों में से एक करार दिया। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक   read more

फिर बढ़ा दिल्ली में यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में जलस्तर का लगातार बढ़ना चिंता का कारण बन गया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के साथ-साथ हिमाचल और उत्तराखंड के बांधों से छोड़ा गया पानी यमुना के जलस्तर को खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि यमुना नदी तेजी से अपने किनारों को पार कर रही है। यमुना बाजार इलाके के लोहा पुल के पास स्थिति सबसे गंभीर मानी जा र   read more

जयंती विशेष: हजारी प्रसाद द्विवेदी – हिंदी साहित्य में परंपरा और आधुनिकता के सेतुकार
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में हजारी प्रसाद द्विवेदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 19 अगस्त को जन्मे द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं थे, बल्कि वे परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनाने वाले युगदृष्टा भी थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने ज्ञान, विचारधारा और लेखन से हिंदी जगत में अमिट छाप छोड़ी। द्विवे   read more

केंद्र ने किया स्पष्ट, यूपीआई पेमेंट पर लेनदेन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : केंद्र ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल लेनदेन पर कोई लेनदेन शुल्क लागू करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में नहीं है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यूपीआई ट्रांजैक्शन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा सुगम बनाए जाते हैं। 30 अगस्त 2019 के सर्कुलर के अनु   read more