नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,638 चीज़े में से 441-450 ।
जांच के घेरे में सिबिल और बजाज फाइनेंस, क्रेडिट स्कोर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : भारतीय क्रेडिट स्कोर एजेंसी सिबिल (CIBIL) और कुछ वित्तीय संस्थानों जैसे बजाज फाइनेंस और पैसाबाजार पर यूजर्स द्वारा स्पैम कॉल आने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे यह मामला जांच के घेरे में आ गया है। सिबिल, जो कि भारतीयों के क्रेडिट हिस्ट्री और स्कोर की निगरानी करती है, इस समय पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा के मुद्दों को लेकर आलोचना के केंद्र में है। तमिलनाडु के सांसद क   read more

पंजाबी फिल्मों के दिग्गज कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : पंजाबी सिनेमा ने अपने हास्य जगत के सबसे चमकते सितारे को खो दिया। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला (65) का शुक्रवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर 12 बजे मोहाली के पास शमशान घाट पर किया जाएगा। जसविंदर भल्ला ने अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और सादगी से भरे व्यंग्यपूर्ण संवादों के दम पर दर्   read more

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोले राहुल गांधी– आवारा कुत्तों पर फैसला करुणा और जन सुरक्षा के बीच संतुलन
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट द्वारा आवारा कुत्तों पर दिए गए नए आदेश का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वागत किया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अब वैक्सीनेशन के बाद ही कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा, जबकि रेबीज पीड़ित और आक्रामक कुत्तों को सड़कों पर छोड़ने की इजाजत नहीं होगी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं सुप्रीम कोर्ट के इस   read more

सुप्रीम फैसला : वैक्सीनेशन के बाद मूल इलाकों में छोड़े जाएंगे कुत्ते, सार्वजनिक जगहों पर फीडिंग पर रोक
  • Post by Admin on Aug 22 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर देशभर में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब वैक्सीनेशन के बाद ही कुत्तों को उनके मूल इलाकों में छोड़ा जाएगा। हालांकि, रेबीज से पीड़ित या अत्यधिक आक्रामक कुत्तों को छोड़े जाने की इजाजत नहीं होगी। कोर्ट ने सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बजाय नगर निगमों को निर्देश दिया गय   read more

एप्पल का तीसरा भारतीय रिटेल स्टोर एप्पल हेबल बेंगलुरु में खुलने के लिए तैयार
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : भारत में अपने विस्तार को नई ऊंचाई देते हुए टेक दिग्गज एप्पल 2 सितंबर को बेंगलुरु के फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में अपना तीसरा आधिकारिक रिटेल स्टोर ‘एप्पल हेबल’ खोलने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने मुंबई में ‘एप्पल बीकेसी’ और दिल्ली में ‘एप्पल साकेत’ स्टोर लॉन्च किए थे, जिन्हें ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। बेंगलुरु का यह नया स्टोर दक्षिण   read more

यूक्रेन युद्ध पर शांति बहाली और एआई समिट को लेकर पीएम मोदी-मैक्रों में सहमति
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई टेलीफोन वार्ता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। खास बात यह रही कि मैक्रों ने हिंदी में पोस्ट कर बातचीत के अहम बिंदुओं को उजागर किया। मैक्रों ने कहा कि पीएम मोदी से यूक्रेन युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान और यूरोप-यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के साथ स्थायी शांति के प्रयासों पर चर्   read more

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की फोन पर चर्चा, वैश्विक संकटों के समाधान पर चर्चा
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को टेलीफोन पर बातचीत कर द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और गाजा की स्थिति पर गहन चर्चा की। राष्ट्रपति मैक्रों ने वॉशिंगटन में हाल ही में हुई अंतरराष्ट्रीय बैठकों का अनुभव साझ   read more

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का कपड़ा निर्यात बढ़ा, जुलाई में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : वैश्विक अनिश्चितताओं और व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारत का कपड़ा और परिधान क्षेत्र मजबूती दिखा रहा है। जुलाई 2025 में इस क्षेत्र का निर्यात 5.3 प्रतिशत बढ़कर 3.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में यह आंकड़ा 2.94 अरब डॉलर था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टैटिस्टिक्स (डीजीसीआईएस) के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2025 की अवधि में कपड़ा निर्यात 3   read more

फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका का तीन दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी संग करेंगे अहम वार्ता
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : फिजी गणराज्य के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 से 26 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल का पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री राबुका के साथ उनकी पत्नी सुलेटी राबुका, फिजी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रतु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री राबुका नई दिल्ली   read more

भारत पर टैरिफ लगाना अमेरिका के लिए रणनीतिक भूल : निक्की हेली
  • Post by Admin on Aug 21 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को लेकर रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने कड़ा विरोध जताया है। हेली ने अपने ताजा लेख में ट्रंप की इस नीति को ‘काउंटर प्रोडक्टिव’ बताते हुए कहा कि इससे न केवल भारत-अमेरिका के दशकों पुराने रिश्तों पर असर पड़ेगा, बल्कि अमेरिका   read more