छत्तीसगढ़ समाचार

दिखाया गया है 161 चीज़े में से 41-50 ।
शासकीय विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
  • Post by Admin on Apr 13 2024

कोरबा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को ज   read more

यातायात दुर्घटना को रोकने के लिए किया गया मार्ग मित्र समिति का गठन : पुलिस अधीक्षक
  • Post by Admin on Apr 13 2024

कोरबा : जिले में लगातार बढ़ रही यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ब्लैक स्पाट पर मार्ग मित्र समिति का गठन पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ ही थाना चैकी द्वारा यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अभिनव अभियान चलाया है। यहां बताना होगा कि जिले में पाली कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दु   read more

आरोपी के गिरफ्तारी पर थाने पहुंची भीड़, किया हंगामा
  • Post by Admin on Apr 13 2024

रायपुर : राजधानी रायपुर के मुजगहन थाने में जमकर हंगामा मचाया गया। यहां शराब बिक्री और सट्टा संचालन करने वाले आसकरण नामक बदमाश को छुड़वाने के लिए भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा किया। इतना ही नहीं थाने पहुंचे लोगों ने आरोपियों के जेल से छुटते ही देख लेने की धमकी देते हुए जमकर गालियों की बौछार की। अवैध जुआ संचालन और शराब बिक्री के गिरफ्तार दूसरे आरोपी छोटू बंजारे को भी छुड़ाने क   read more

ईवीएम मशीन की कमीशनिंग को लेकर अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Apr 12 2024

मोहला : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत ईवीएम मशीन की कमीशनिंग के संबंध में आज कलेक्टर सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निग ऑफिसर, समस्त सेक्टर अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, इस कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों के कमीशनिंग करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन में अभ्यर्थ   read more

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : जायसवाल निको कंपनी गेट के पास सांकरा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मामले में धरसींवा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णा सिंह 35 वर्ष एपीआई लेबर क्वार्टर सिलतरा का रहनेे वाला था। बताया जाता है कि वह बाइक क्रमांक सीजी 04 एमके 3898 में अपने दोस्त श्रीचंद सिंह व महेश घासी   read more

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ 6 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : राजधानी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 156 पाव देशी शराब व कार में रखे 32 पेटी अंग्रेजी शराब सहित बिक्री रकम 650 रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस ने छाटा रोड नवापारा स्थित सो   read more

जुआ एवं सट्टा के खिलाफ पुलिस ने की 11 लोगों पर करवाई
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : राजेन्द्र नगर एवं डीडीनगर पुलिस ने जुआरियों और सटोरियों केे खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती, सट्टा-पट्टी सहित नकदी 32480 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हीमालयन हाईट के पीछे शमशान घाट में दबिश देकर आरोपी रूपेन्द्र कुमार साहू 33 वर्ष, छोटे लाल साहू 40 वर   read more

ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : गेट नंबर 1 कबीरनगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा वाहन को टक्कर मार दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल है। मामले में कबीरनगर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुखविंदर सिंह 45 वर्ष मंगलवार को अपने साथी उजीतराम कुर्रे के साथ एक्टिवा में सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी गेट नंबर 1 कबीरनगर के पास ट्रक क्रमांक   read more

गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : तेलीबांधा पुलिस ने सुभाषनगर में दबिश देकर गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाषनगर में दबिश देकर आरोपी विक्की देशमुख 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपए के आसपास बताई ज   read more

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Apr 12 2024

रायपुर : टिकरापारा पुलिस ने लालपुर ओवरब्रीज के पास प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 नग सिरप जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर ओव्हरब्रीज के पास दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम साहू 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से ट्रिप्लोडीन हाईड्रो क्लोराईड कोडिन फासफेट सिरप के 50 न   read more