पटना : ' बालिका वधु ' फेम नेहा मर्दा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. शादी के दस साल के बाद एक्ट्रेस मां बनने जा रही है. नेहा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपनी मां बनने की ख़ुशी जाहिर की थी. जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अपनी मदर हुड जर्नी को फैंस के साथ शेयर करती नजर आती है. हाल ही में नेहा की गोद भराई का रस्म आयोजन किया गया. नेहा ने गोद भराई रस्म की कुछ झलकियां फैंस को भी दिखाई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है. गोद भराई की तस्वीरों में नेहा बहुत खूबसूरत लग रही है. इन तस्वीरों में नेहा के चेहरे की चमक को देखकर फैंस काफी खुश है. वहीं एक वीडियो में नेहा अपने होने वाले बच्चे के लिए 'पल पल' सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं.

आपको बता दें कि नेहा मर्दा के गोद भराई कि रस्म को पटना में आयोजित किया गया था. जिसमें उनका पूरा परिवार और दोस्त शामिल हुए. एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की. उन्होंने लिखा, ' हमारे छोटे से इंसान पर इतना प्यार बरसा हैं कि यह एक अविश्वसनीय और जादुई है. मेरी गोद भराई का रस्म किसी सपने की तरह महसूस हुआ, यह एक ऐसा अहसास जिसे मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाउंगी. नेहा ने अपने स्पेशल डे पर लैवेंडर कलर का गाउन पहन रखा है, जिसके साथ एक रेड कलर का नेकलेस भी कैरी किया है. अपने लुक में नेहा काफी खूबसूरत नजर आ रही है.