जिला नियोजनालय में रोजगार शिविर, 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती

  • Post By Admin on Jun 09 2026
जिला नियोजनालय में रोजगार शिविर, 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती

लखीसराय : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा 13 जून 2026 को रोजगार कैंप-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा, जहां निजी क्षेत्र की कंपनी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार पटना तथा विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस रोजगार कैंप में AAMDHANE Private Limited भाग लेगी। कंपनी द्वारा विभिन्न पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार कैंप में सीनियर एसोसिएट/असेंबली ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी। इस पद के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 18,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को देशभर में विभिन्न कार्यस्थलों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा। जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार कैंप में भाग लेने की अपील की है। विभाग का मानना है कि इस प्रकार के रोजगार शिविर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके करियर मार्गदर्शन में भी सहायक साबित होंगे।