स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के मतदान के लिए 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे कॉलेज व विभाग
- Post By Admin on Oct 22 2026
मुजफ्फरपुर : बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने बिहार विधान परिषद् के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को विशेष अवकाश की घोषणा की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश (पत्रांक: B/3794) के तहत यह निर्णय बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-3/एच.-01/2023 सा.प्र. 18472/पटना-15 (दिनांक 07.10.2026) के आलोक में लिया गया है।
माननीय कुलपति महोदय के आदेशानुसार जारी इस अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय मुख्यालय, सभी विभागों, संबद्ध महाविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों के उन सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को यह विशेष अवकाश प्रदान किया गया है, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के हस्ताक्षर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी इस पत्र की प्रतिलिपि सभी प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।