महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

  • Post By Admin on Nov 25 2024
महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

साहेबगंज : जिले से शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिससे एक बार फिर महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। दरअसल जिले के बरहेट थाना क्षेत्र की एक महिला को दो युवकों ने जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां से हिम्मत दिखाते हुए महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए बगल में ही अपने बहन के घर जा कर दरवाजा खटखटाया लेकिन घर पर किसी के न होने के वजह से दरिंदों ने पिछा कर दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार महिला अपने गांव में बकरी चरा रही थी। जिसे दो युवकों ने अपने बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत के डांगाटोक पहाड़ परे ले गए। वहां पर पास में ही महिला की बहन का घर था। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर बहन के घर गई लेकिन घर में कोई नहीं था।

वहीं पर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तीनपहाड़ थाना को आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी मो. शाहरुख ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज भेजा गया है।