बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण में हाथी दांत की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। DRI और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 19.39 किलो हाथी दांत बरामद किया गया और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में तस्करी के तार नेपाल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। जांच एजेंसियों को चीन, जापान और अन्य देशों तक तस्करी के संभावित नेटवर्क की जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के स्रोत, सप्लाई चैन और अन्य जुड़े लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

•खबर की तस्वीर सांकेतिक है।