ठाकुरगांव में बेटे की हत्या, मां-बाप पर आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

  • Post By Admin on Nov 20 2024
ठाकुरगांव में बेटे की हत्या, मां-बाप पर आरोप, पुलिस तलाश में जुटी

रांची : जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां और पिता ने मिलकर अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को घर में बंद कर दोनों फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद ठाकुरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस जघन्य अपराध के कारणों का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और स्थानीय लोग इस घटना की घोर निंदा कर रहे हैं।