पिठोरिया थाना का घेराव, हाइवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोश

  • Post By Admin on Dec 09 2024
पिठोरिया थाना का घेराव, हाइवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोश

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया में हाइवा की चपेट में आने से घायल आकाश मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डेड बॉडी के साथ पिठोरिया थाना का घेराव किया।

ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

थाना परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने और उनकी मांगों को सुनने का प्रयास किया। अधिकारी जल्द ही उचित कार्रवाई और मुआवजे को लेकर आश्वासन देने की तैयारी में हैं। इस दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

प्रशासन ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।