अपराधियों का तांडव, मुखिया पति को मारी गोली

  • Post By Admin on Jan 28 2023
अपराधियों का तांडव, मुखिया पति को मारी गोली

मोतिहारी: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात बदमाशों ने मुखिया पति सुनील सिंह पर जानलेवा हमला किया है। जिसमें मुखिया पति व उनका ड्राइवर धीरज रूप से घायल होकर सदर अस्पताल में इलाजरत है। बताया जा रहा है कि सागर पंचायत के मुखिया ममता सिंह के पति सुनील सिंह किसी पार्टी में भोज खाकर लौट रहे थे। इसी बीच करीब डेढ बजे रात में पिपरा के जहींगरा मंदिर के समीप उन पर जानलेवा हमला किया गया।

घायल सुनील सिंह ने बताया कि वह पिपरा बाजार से भोज खाकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते मे खड़े दो बच्चों ने हाथ देकर रूकने का इशारा किया। मुझे लगा कि इतनी रात में बच्चों को मदद करना चाहिए। ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी रोका कि कुछ लोग जिनके हाथ में अवैध हथियार, लोहे का राॅड था, हमपर हमला कर दिया। हम पर फायरिंग की गई, जिसमें मेरे गाड़ी का शीशा टूट गया। वही मेरे और मेरे ड्राइवर के सिर पर राॅड से हमला किया गया। जिसमें गंभीर चोट आई है।

सुनील सिंह ने बताया कि कुछ हमलावरों को मैं पहचानता हूँ। वहीं इस घटना के बाबत पिपरा थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुखिया पति और उनके ड्राईवर को इलाज के लिए भेज दिया है। अब तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्यवाई की जायेगी।