देह व्यापार के दलदल से छुड़ाई गई पांच लड़कियां, तीन गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jan 26 2023
देह व्यापार के दलदल से छुड़ाई गई पांच लड़कियां, तीन गिरफ्तार

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी से असम और बंगाल से तस्करी कर लाई गई पांच लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इस दौरान 3 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामला मोतिहारी के तुलकौलिया थाना क्षेत्र का है। नौकरी दिलाने और अच्छा पैसा कमाने का लालच देकर इन लड़कियों  को मोतिहारी लाया गया था। जहां इन लड़कियों को ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जा रहा था और जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में भी उतारा गया था। मोतिहारी में कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन को किसी ने इस बात की सूचना दी जिसके बाद फाउंडेशन सभी लड़कियों की खोजबीन में जुट गई।

लड़कियों के बारे में सही जानकारी मिलने के बाद तुलकौलिया पुलिस की मदद से महनवा गांव में छापेमारी कर सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त करायी गयी लड़कियों में चार असम और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जबकि गिरफ्तार तस्करों में दो असम का रहने वाला है और एक पश्चिम बंगाल का निवासी है।

सदर डीएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि एनजीओ की मदद से पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। वहीं तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन लड़कियों को बहला फुसलाकर बिहार लाया था। जहां मोतिहारी में सभी लड़कियों से ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जाता था। उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।