बिहार में बेखौफ बदमाश : बीजेपी नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीर
- Post By Admin on Apr 30 2026
सीवान : बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बीजेपी नेता और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीवान शहर के बेला इलाके की है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। युवक ने कार से उतरकर चंदन सिंह से बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से चंदन सिंह और उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंदन सिंह का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।