SBI यूजर्स को अब नहीं काटने होंगे बैंक के चक्कर, व्हाट्सएप से ही हो जाएगा सारा काम

  • Post By Admin on Jan 14 2023
SBI यूजर्स को अब नहीं काटने होंगे बैंक के चक्कर, व्हाट्सएप से ही हो जाएगा सारा काम

नई दिल्ली : WhatsApp का इस्तेमाल आज आम हो गया है। व्हाट्सएप के  जरिए अब बैंकिंग भी की जा सकती है। आप बिना बैंक के जाए घरही बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई यूजर्स अब यह सर्विस व्हाट्सएप पर ले सकतें है। यदि आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो आज आपके लिए यह लेख काफी मददगार साबित हो सकता है। एसबीआई यूजर्स व्हाट्सएप पर अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट्स देख सकते है।लोन प्रोडक्ट्स की जानकारी,पेंशन स्लिप से संबंधित काम,डिपॉजिट प्रोडक्ट्स की जानकारी लेना,इंस्टा अकाउंट ओपन करना,कॉन्टैक्ट्स और शिकायत करना सहित अन्य जानकारी ले सकतें हैं।

व्हाट्सएप पर एसे शुरू करे बैंकिंग

सबसे पहले आपकों https://bank.sbi पर जाना होगा। यह SBI की आधिकारिक वेबसाइट है। उसके बाद Digital विकल्प पर जाकर WhatsApp Banking पर जाना होगा। यहां पर आपको एक QR कोड दिया जाएगा। इसे आपको अपने फोन से स्कैन करना होगा।फिर चैटबॉट पर जो भी निर्देश दिए गए हैं उन्हें फॉलो करें और बैंकिंग का लाभ लें।

आप एक मैसेज भेजकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको WAREG\u003c ACCOUNT NUMBER लिखना होगा। और इसे आपको +91720893314 पर भेजना होगा। इसके बाद आपकी WhatsApp बैंकिंग सर्विस रजिस्टर हो जाएगी। आपको इसका मैसेज भी मिल जाएगा। आपको +919022690226 मैसेज करना होगा। आपको 'Hi' भेजना होगा। इसके बाद आप इस्तेमाल कर पाएंगे।