पोर्ट लुईस: मॉरीशस में आसमानी आफत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को चक्रवात फ्रेडी के टकराने से भारी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवात के कारण हवा की रफ्तार 280 किलोमीटर या 170 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आसन्न खतरे को देखते हुए द्वीप राष्ट्र ने कई उड़ानों को रद्द कर अपने स्टॉक एक्सचेंज को बंद कर दिया है। लोगों को बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही समुद्र में सात मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने नागरिकों से सभी आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा यह शक्तिशाली चक्रवात है। इससे मॉरीशस, रोड्रिग्स और सेंट-ब्रैंडन के द्वीपों को सीधा खतरा है।चक्रवात फ्रेडी के मंगलवार रात कमजोर पड़ने की उम्मीद है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए द्वीप राष्ट्र ने कई उड़ानों को रद्द कर दिया और अपने स्टॉक एक्सचेंज को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों को बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने पर भी फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है।
मॉरीशस में चक्रवात फ्रेडी से आफत, बारिश ने बरपाया कहर










