आतंकवादियों द्वारा अपह्रत 50 महिलाएं और लड़कियां रिहा
- Post By Admin on Jan 21 2023
औगा डौगू : पश्चिमी अफ्रीका के देश बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सौम में कुछ दिन पहले अपह्रत की गई 50 महिलाओं और लड़कियों रिहा कर दिया गया। इनका अपहरण इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवादियों ने किया था। सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
सरकार ने इनके अपहरण की सूचना 16 जनवरी को सार्वजनिक की थी। इनका अपहरण 12 और 13 जनवरी को जंगल में किया गया था। यह सभी सभी महिलाएं और लड़कियां भोजन की तलाश में जंगल की पत्तियां और जंगली फल लेने गई थीं। इन आतंकवादियों के चंगुल से भागने में कामयाब रही एक लड़की ने अपनी आपबीती गांव में सुनाई थी। तब यह सूचना प्रशासन और सरकार के पास पहुंची।