राज्य समाचार

दिखाया गया है 7,794 चीज़े में से 61-70 ।
पटना में मुख्य पार्षद महासंघ की राज्यस्तरीय संगोष्ठी, अधिकारों को लेकर एकजुट हुए जनप्रतिनिधि
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: बिहार के नगर निकायों के निर्वाचित मुख्य पार्षदों के अधिकार, वित्तीय शक्तियां, सुरक्षा और नगर निकायों की स्वायत्तता को लेकर सोमवार को पटना के विद्यापति भवन में मुख्य पार्षद महासंघ की राज्यस्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों से बड़ी संख्या में मुख्य पार्षद, उनके प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। संगोष्ठी की अध्य   read more

सेवानिवृत्ति पर सम्मानित हुए प्रो. सरोज वर्मा और चिंता देवी, कुलपति ने सौंपे पेंशन दस्तावेज
  • Post by Admin on Aug 31 2026

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए दो कर्मियों को पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. सरोज कुमार वर्मा और पीजी रसायनशास्त्र विभाग की परिचारिका श्रीमती चिंता देवी को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पेंशन संबंधी कागजात प्रदान किए। इस दौरान कुलपति ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मिय   read more

लखीसराय में विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय मजबूत करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने   read more

विहिप स्थापना दिवस पर लखीसराय में जुटे कार्यकर्ता, एकता और सेवा को बताया ध्येय
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को जिले के कछैना पंचायत के तिलोखर गांव स्थित हनुमान मंदिर तथा नगर क्षेत्र के जौगमोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री बंटी कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के मुंगेर विभाग मंत्री प्राणनाथ भारत ने संगठन के उद्देश्यों और स्थापना के   read more

बिना हेलमेट वाहन चलाना पड़ा भारी, 26 वाहनों से वसूला 48,500 रुपए जुर्माना
  • Post by Admin on Aug 31 2026

लखीसराय : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान जमुई मोड़ से बायपास रोड मोड़ तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) और परिवहन विभाग की टीम ने जमुई मोड़ पर वाहनों की सघ   read more

अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक कुंभ में मुजफ्फरपुर के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ का बढ़ा मान
  • Post by Admin on Aug 31 2026

मुजफ्फरपुर: मुरौल प्रखंड के रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर मुजफ्फरपुर का नाम रोशन किया है। हरिद्वार में दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं साहित्यिक कुंभ में उन्हें साहित्य और सामाजिक सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. विजय कुमार   read more

वेतनमान की मांग पर बिहार के शिक्षकों की डिजिटल एकजुटता, सोशल मीडिया पर तेज हुई मुहिम
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना : बिहार के शिक्षकों ने अपनी मांग को अब सड़कों के बजाय सोशल मीडिया को अपनी आवाज का मंच बनाया है। सोमवार को शुरू हुए डिजिटल अभियान में शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार के सामने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। बिहार के शिक्षकों ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की मुहिम शुरू की। बिहार शिक्षक मंच के आह्वान पर सोमवार सुबह 11 बजे बड़ी संख   read more

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: 15 घर नदी में समाए, कटाव से लोगों में दहशत
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज कटाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जिले के कई इलाकों में नदी के कटाव से ग्रामीणों के सामने घर और जमीन बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। ताजा घटनाक्रम में सबौर प्रखंड क्षेत्र की फरका पंचायत के इंग्लिश गांव में रविवार सुबह तेज कटाव की स्थिति सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर के खरीक प्रखंड के राघोपुर क्षेत्   read more

बिहार में गंडक-कोसी का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों में अलर्ट; प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई
  • Post by Admin on Aug 31 2026

पटना: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बाद बिहार की गंडक और कोसी नदियों में पानी का दबाव बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए वाल्मीकिनगर बैराज के सभी 36 गेट और कोसी बैराज के 20 गेट खोल दिए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में दोनों नदियों के जलस्तर और डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण और गोपाल   read more

डॉ. ललित किशोर के योगदान को मिली पहचान, ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित
  • Post by Admin on Aug 30 2026

मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर को इतिहास एवं पत्रकारिता लेखन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार विधान परिषद सभागार, पटना में आयोजित समारोह में बिहार   read more