हटिया डैम से अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

  • Post By Admin on Dec 07 2024
हटिया डैम से अज्ञात शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से शुक्रवार सुबह अज्ञात शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने सुबह के समय डैम में तैरते हुए शव को देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कुछ दिन पुराना हो सकता है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकी है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब शव की पहचान के लिए जांच में जुटे हैं और शव के आसपास के क्षेत्र की छानबीन भी की जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस इस मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।