विश्व मातृभाषा दिवस पर भागलपुर में सुनील कुमार को मिलेगा कर्ण पुरस्कार

  • Post By Admin on Feb 10 2025
विश्व मातृभाषा दिवस पर भागलपुर में सुनील कुमार को मिलेगा कर्ण पुरस्कार

मुजफ्फरपुर : कठपुतली कला के जरिए जन जागरूकता अभियान चलाने वाले संस्कृतिकर्मी सुनील कुमार को विश्व मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर भागलपुर में कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान, मालीघाट में आयोजित एक बैठक में दी गई। संस्थान की संरक्षक कांता देवी ने बताया कि सुनील कुमार की कठपुतली कला के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका रही है, जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर चाईल्डसेफ के सचिव जयचंद्र कुमार, सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी, सचिव अदिति ठाकुर, परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, अमन चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्य बबीता ठाकुर, लोक गायिका अनीता कुमारी, कठपुतली कला केंद्र की सचिव प्रीति कुमारी, नव संचेतन के प्रमोद आजाद और संजीवनी संस्थान के नदीम खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केदार प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार, महिला अध्यक्ष रंजीता देवी, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सीमा कुमारी और आनंद पटेल ने भी सुनील कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

सम्मान की घोषणा के बाद सुनील कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतान, आयोजक संस्थान अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन, अंगिका सभा फाउंडेशन, कठपुतली गुरु रामलाल भट्ट, छत्तीसगढ़ रत्न विभाष उपाध्याय और वर्ल्ड डिजिटल अवार्ड से सम्मानित पत्रकार शुभ्रांशु चौधरी सहित अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठपुतली कला के क्षेत्र में उनके प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित किया।