संघ प्रमुख डॉ. भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय प्रवास पर

  • Post By Admin on May 16 2023
संघ प्रमुख डॉ. भागवत आज से झारखंड के चार दिवसीय प्रवास पर

रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत झारखंड के चार दिवसीय प्रवास पर आज (मंगलवार) पहुंच रहे हैं। वो तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह करीब साढ़े दस बजे हटिया पहुंचेंगे। डॉ. भागवत यहां से रांची पहुंचकर अपने एक मित्र के घर जाएंगे। वहां से दोपहर को लोहरदगा रवाना होंगे।

संघ प्रमुख डॉ. भागवत शाम चार बजे लोहरदगा में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे। वो लोहरदगा से 19 मई की सुबह रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में रहने वाले अपने एक मित्र के घर जाएंगे। यहां से दोपहर 2ः30 बजे रांची एयरपोर्ट रवाना होंगे। वहां से मुंबई रवाना होंगे।डॉ. भागवत के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। (हि.स.)