पटना : गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक, संदिग्ध गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jan 26 2023
पटना : गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक, संदिग्ध गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। गणत्रंत दिवस समारोह पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहे। लेकिन गांधी मैदान में समारोह शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक हुई है। पुलिस ने गांधी मैदान से एक युवक को बिना पहचान पत्र के पकड़ा है। कहा जा रहा है कि युवक के पास एक बैग था। उस बैग को लेकर वह युवक परेड स्थल तक प्रवेश कर गया था। संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक रांची निवासी बताया जा रहा है। युवक किस उद्देश्य से समारोह स्थल तक पहुंचा है पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके बैग में क्या कुछ सामान है उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में रखा है।

आपको बताते चलें कि, देश आज  74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकल रही है।