संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- Post By Admin on Feb 13 2025

मुजफ्फरपुर : संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को जिले के मुरौल प्रखंड के बैगन चौक में राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार सुमन ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता श्याम कुमार ने संत रविदास की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संत रविदास जूते बनाने का काम करते थे, लेकिन उनके मन में ऐसा समर्पण था मानो वे भगवान के लिए ही जूते बना रहे हों। वे भक्ति के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाते थे।”
राष्ट्रीय महासचिव, केदार प्रसाद सिंह ने संत रविदास के समावेशी दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "संत रविदास ने हमेशा भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और हमें प्रेम व एकता की राह दिखाई।"
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पटेल ने संत रविदास के प्रसिद्ध उद्धरण "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का उल्लेख करते हुए कहा, "यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। अगर मन पवित्र है, तो इंसान के कार्य भी भगवान की पूजा बन जाते हैं।"
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में सकरा प्रखंड प्रभारी रणधीर कुमार, कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष राजा कुमार और मुरौल प्रखंड के 9 पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार, महासचिव केदार प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष आनंद पटेल, सचिव अरविंद कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष ओम कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष रंजीता कुशवाह, सीमा कुमारी महासचिव और विनोद पटेल भी उपस्थित रहे।