पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर देववृक्ष बरगद का वृक्षारोपण

  • Post By Admin on Dec 25 2023
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर देववृक्ष बरगद का वृक्षारोपण

लखीसराय : पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि रूस-उक्रेन महायुद्ध, हमास-इजराइल युद्ध लंबा होने से अनुमान लगता है कि भविष्य में तृतीय विश्व युद्ध होकर ही रहेगा। युद्ध से संसार में मानव जाति का कल्याण नहीं होगा, अपितु विनाश होगा। अभी पाकिस्तान जैसे छोटे और गरीब देश भी परमाणु युद्ध की धमकी देते रहता है। युद्ध से पर्यावरण संकट गहरा रहा है। भूतकाल में अमेरिका के जापान पर परमाणु हमले से वहाँ के मानव अपंग जन्म लेते थे। कई असाध्य रोग मानव जाति को क्षति पहुँचाया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के आतंक को हम सभी ने झेला है। अपने कई प्रियजन असमय संसार से विदा हो गए। केरल में कोरोना का नया रूप आ गया है। पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई और मानवीय जनसंख्या के विस्फोट से ग्लोबल वार्मिंग चरम पर है। हिमालय के हिम अधिक पिघल रहे हैं। इससे समुद्र का जल स्तर बढ़ेगा। परिणामस्वरूप कई टापू डूब जाएगा। मानव की काफी क्षति होगी। प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी, वर्षा कम होने से जलस्तर काफी नीचे हो जाएगा। हवा और पानी के बिना मानव जाति का जीवन संकट में हो जाएगा। इससे बचने के लिए अपने आस पास मानव को वृक्षारोपण करना होगा। दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

श्री शाण्डिल्य ने बताया कि 25 दिसंबर 1924 को भारत के महान राजनेता एवं भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वे एक कवि भी थे। 13 अक्टूबर 1995 में उनकी किताब मेरी इक्यावन कवितायें प्रकाशित हुई। उनकी कविता है- हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूँगा। काल के कपाल पर, लिखता मिटाता हूँ, गीत नया गाता हूँ। स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी 3 बार भारत के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भारत 11 मई 1998 को परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। 2005 में उन्होंने राजनीति से सन्यास लिया। वे पद्म विभूषण एवं भारत रत्न से सम्मानित किए गए। उनका देहावसान 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में बीमारी के कारण हुआ। ऐसे देशभक्त महापुरूष के जन्मदिन पर वृक्षारोपण स्मरणीय कार्य है।

पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रहरी डाॅ. धनंजय कुमार सिंह, अजय कुमार, सत्यम कुमार, सागर कुमार, रौशन कुमार, वासुदेव सिंह, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार, शिव कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता प्रद्युम्न प्रसाद सिंह, राजेन्द्र सिंह, शंभू सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह (पिन्टू), प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार, राजन पाण्डेय, संजय सिंह, अंशु कुमार कश्यप, वरूण गाँधी आदि भाग लिए।