NH 319A के चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- Post By Admin on Jul 05 2023

कैमूर : आज दिनांक 05 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा एनएच 319A के चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा एनएच 319 ए मोहनिया-रामगढ़-चौसा-बक्सर रोड के चौड़ीकरण में जिला अंतर्गत पड़ने वाले मोहनिया से पजरांव लगभग 30 किलोमीटर में अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया और अधिग्रहित भूमि में रैयतों को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-सक्षम प्राधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहनिया, कार्यपालक अभियंता एनएच औरंगाबाद, अंचलाधिकारी मोहनिया/रामगढ़ सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।