प्रशांत किशोर की 10 दिवसीय पदयात्रा : 15 अक्टूबर से कैमूर में आगमन

  • Post By Admin on Oct 14 2024
प्रशांत किशोर की 10 दिवसीय पदयात्रा : 15 अक्टूबर से कैमूर में आगमन

कैमूर : जन सुराज अभियान के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के तहत 15 अक्टूबर से कैमूर जिले में अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के तहत वे 25 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

प्रशांत किशोर के आगमन से पहले ही दुर्गावती प्रखंड के कुलेश्वरी धाम परिसर में एक विशेष कैंप लगाया गया है, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे। जन सुराज अभियान के सदस्य आनंद सिंह ने जानकारी दी कि प्रशांत किशोर 15 अक्टूबर को कैमूर आ रहे हैं, 25 अक्टूबर तक कैमूर में रहेंगे।