NH 219 चौड़ीकरण : तेजी से चल रहा भूमि अधिग्रहण व मुआवजा भुगतान कार्य
- Post By Admin on Jul 12 2023

कैमूर: आज दिनांक 12 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा एनएच 219 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा एनएच 219 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य में जिला अंतर्गत अधिग्रहित भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया और अधिग्रहित भूमि में रैयतों को कैंप लगाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला भू अर्जन पदाधिकारी कैमूर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।