गरीब परिवार की बेटी का कन्यादान कराएगी सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था

  • Post By Admin on Apr 18 2024
गरीब परिवार की बेटी का कन्यादान कराएगी सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट संस्था असहायों और  वंचितों की मदद को सदैव तत्पर रहता है। गरीब बच्चों की पढ़ाई हो या वृद्धजनों की सेवा, महिलाओं को सशक्त बनाने से लेकर गरीब बच्चियों की शादी तक इस संस्था द्वारा कराई जाती रही है। इसी क्रम में गुरुवार को सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की तरफ से एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में जरूरत के सामानों की व्यवस्था कराई गई।

इसी महीने की 21 तारीख को होने वाली इस शादी में बेटी की कन्यादान का जिम्मा सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की टीम ने ली है। गुरुवार को संस्था ने लड़की के परिवार को शादी के लिए गहने, कपड़े, बर्तन और कुछ राशि प्रदान की। संस्था द्वारा परिवार को पायल, बिछिया, नथ, कान की बाली, स्टील का बर्तन सेट, फुल्हा बर्तन सेट, गोदरेज, लड़की के लिए साड़ी, लहंगा, लड़के के लिए शर्ट पैंट, धोती कुर्ता, बेडशीट, सूट इत्यादि जरूरत की चीजें दी गई है। साथ ही लड़की की मां को ₹11000 सहायता राशि दी गई ताकि जरूरत की चीजें अपने हिसाब से खरीद सकें। इस सब के साथ ही लड़की के घर पर शादी समारोह की सारी व्यवस्था भी संस्था द्वारा कराई जा रही है। इस दौरान संस्था की संयोजिका बबली जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है की पैसे की अभाव में किसी भी निर्धन बेटी की शादी में रुकावट ना आए। जो तकलीफ और कठिनाई एक बेटी ने अपने मायके में देखा है उसे ससुराल में वो सब ना देखना पड़े।

मौके पर  हमारे संस्था की अध्यक्ष रानू गुप्ता, सचिव पूनम गुप्ता, विमला  गुप्ता, सदस्य सुमिता वर्मा, श्वेता गुप्ता, रेखा सिंह, मीना गुप्ता, सविता गुप्ता, संस्था की संयोजिका बबली कुमारी उपस्थित रहीं।