लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन सख्त: आठ एम्बुलेंस की जांच में खुली खामियों की पोल

  • Post By Admin on Oct 15 2026
लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन सख्त: आठ एम्बुलेंस की जांच में खुली खामियों की पोल

लखीसराय : जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लखीसराय जिले में संचालित 25 एम्बुलेंस और 2 मोर्चरी वैन की सघन तकनीकी व भौतिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह संयुक्त निरीक्षण मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) तथा संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अथवा अस्पताल प्रबंधक द्वारा किया जा रहा है।

अभियान के पहले दिन मोटर वाहन निरीक्षक और संबंधित प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक द्वारा कुल आठ एम्बुलेंस की गहन जांच की गई। जांच पड़ताल के दौरान कई वाहनों में यांत्रिक गड़बड़ियां और तकनीकी खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों को इन सभी कमियों से अवगत कराते हुए इन्हें शीघ्र दुरुस्त करने की हिदायत दी है।

प्रशासन के अनुसार, शेष बची सभी एम्बुलेंस और मोर्चरी वैन की जांच कल पूरी कर ली जाएगी। इस संपूर्ण जांच अभियान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला पदाधिकारी को समीक्षा एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंप दी जाएगी।