बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मुरौल शाखा का गठन, अमरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष
- Post By Admin on Feb 10 2025

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, शाखा मुजफ्फरपुर द्वारा रविवार को मुरौल प्रखंड के वर्मा चौक पर संघ की मुरौल/सकरा शाखा इकाई का गठन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के वरिष्ठ पूर्व सैनिक एस.एम. सुरेश वर्मा के मार्केट परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी, उपाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा, सचिव धीरज रंजन, उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, उपाध्यक्ष अरविंद, उपाध्यक्ष जसवंत की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अमरेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष और प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
शाखा अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमरेंद्र कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों की सेवा और संघ की मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। संघ के अध्यक्ष संतोष चौधरी ने सुरेश वर्मा के योगदान की सराहना करते हुए संघ की मजबूती पर जोर दिया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
संघ के सचिव धीरज रंजन ने बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों को ई.सी.एच.एस., सी.एस.डी., ए.एफ.डी., स्पर्श और ओ.आर.ओ.पी.-III जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपेंद्र मिश्रा, सुबोध कुमार मिश्रा, आमोद कुमार, बैधनाथ यादव, आर.बी. सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, राजेश कुमार, लक्ष्मी देवी और रामचंद्र वर्मा सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
इस गठन से सैनिक संघ की शक्ति और अधिक संगठित हुई है और संघ ने इसे भविष्य में बिहार का सबसे मजबूत पूर्व सैनिक संगठन बनाने का संकल्प लिया।