जाति जनगणना को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों संग बैठक
- Post By Admin on Aug 02 2023

कैमूर : जाति जनगणना को लेकर जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं शेष बचे हुए जनगणना का कार्य शनिवार तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। आँकड़ों की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जातीय जनगणना के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने संबंधी माननीय उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 02 अगस्त, 2023 को चाँद, मोहनियां एवं दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत जातीय जनगणना में कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी हेतु निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्रखंड चाँद एवं मोहनियां में जातीय जनगणना से संबंधित प्रपत्र प्रगणक एवं सुपरवाइज़र को उपलब्ध करा दिया गया है। दुर्गावती प्रखंड में यह कार्य प्रारंभ करने में लापरवाही पर प्रखंड सांख्यीकी पदाधिकारी दुर्गावती से स्पष्टीकरण करने का आदेश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता, डीडीसी, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।