बाबा साहेब की जयंती पर जनसुराज पार्टी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

  • Post By Admin on Apr 15 2025
बाबा साहेब की जयंती पर जनसुराज पार्टी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

मोतिहारी : जनसुराज पार्टी कार्यालय, मोतिहारी में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम शरण यादव ने की।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला जनसुराज प्रभारी राघवेंद्र पाठक, प्रदेश कोर कमिटी सदस्य कुसुम देवी, प्रदेश किसान समिति संयोजक सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुमंडल संगठन अध्यक्ष पकड़ीदयाल विजय कुशवाहा, नगर निगम संगठन अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, नगर महासचिव अजय आजाद, तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज अहमद, संग्रामपुर अध्यक्ष हरेंद्र यादव, महिला अध्यक्ष विभा शर्मा और डॉ. चंद्रभूषण तिवारी समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सभी पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसकी जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और अधिवक्ता अभय कुमार ने दी।