जन वितरण प्रणाली केंद्रों के सुचारू ढंग से संचालन हेतु निर्देश पारित

  • Post By Admin on Aug 28 2023
जन वितरण प्रणाली केंद्रों के सुचारू ढंग से संचालन हेतु निर्देश पारित

कैमूर: सोमवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में पाया गया कि खाद्यान्न उठाव का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है जिसकी वजह से वितरण प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में dmsfc को अधिक संख्या में गाड़ी बढ़ाने एवं खाद्यान्न उठाव में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। MO को विभागीय निर्देश के आलोक में प्रति माह जन वितरण प्रणाली केंद्र की जांच करने एवं जांच के समय लाभुक को निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न मिल रहा है कि नहीं के संबंध में वीडियोग्राफी कराते हुए जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ/मोहनिया को निर्देशित किया गया कि राशन कार्डों का जांच कर विभागीय नियमानुसार राशन कार्ड में सुधार करने एवं मृत व्यक्ति का नाम डिलीट करावाना सुनिश्चित करें। नए राशन कार्ड बनाने हेतु लंबित आवेदनों को त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।