संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
- Post By Admin on Feb 14 2025

- बच्चों ने उत्साह से भरे खेलों में लिया भाग
मुजफ्फरपुर : पानापुर करियात स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में भाग लिया और उत्साह का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम पश्चिमी श्रेया श्री और विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक आनंद, डीएसपी पश्चिमी मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, पूर्व छात्र डॉ. कल्याणी (एम.डी.एस), (एम.डी.एस) स्मिता प्रोफेसर, डॉ. शाहनवाज (एम.बी.बी.एस इंटरनशीप), स्वाती (मैनेजर, एक्सिस बैंक) और अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। सभी अतिथियों का विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा चंदन, तिलक और आरती कर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि खेल-कूद वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों से लगातार मेहनत करने और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने की अपील की।
मुख्य अतिथि श्रेया श्री ने अपने संबोधन में कहा कि हर विद्यालय को इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष करना चाहिए, ताकि बच्चों में आत्मविश्वास और टीम वर्क का विकास हो सके। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न हाउस के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला और संस्कृति प्रभाग के शिक्षकों का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके बाद, गणेश वंदना और विभिन्न खेलों का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची भी घोषित की गई। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश की।
स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प में रेड हाउस के दीपांशु कुमार साह ने पहला, निखिल कुमार ने दूसरा और सूरज जयसवाल ने तीसरा, स्टैंडिंग बैक थ्रो में अंकित कुमार पंडित ने पहला, एमडी. अथर हुसैन ने दूसरा और एमडी. नायाब अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 80 मीटर रेस में येलो हाउस की चुनमुन कुमारी ने पहला, रेड हाउस की अराध्या चौधरी ने दूसरा और ग्रीन हाउस की नूर फातिमा ने तीसरा, स्टैंडिंग बैक थ्रो गर्ल्स में रेड हाउस की नाभी कुमारी ने पहला, मौसम रानी ने दूसरा और अराध्या चौधरी ने तीसरा स्थान, किड्स जैवलिन में येलो हाउस की चुनमुन कुमारी ने पहला और मानवी कुमारी ने दूसरा रेड हाउस की नीभा कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लांग जम्प बॉयज में रेड हाउस के आयुष कुमार ने पहला और साकिर रजा ने दूसरा और येलो हाउस के अर्पित कुमार ने तीसरा स्थान, 100 मीटर रेस गर्ल्स में रेड हाउस की नूर सभा ने पहला, येलो हाउस की अअक्षिता राज ने दूसरा और ब्लू हाउस की हुमैरा शोएब ने तीसरा स्थान, शॉट पूट में ग्रीन हाउस की तैयाबा नेक ने पहला, येलो हाउस की आयुषी कुमारी ने दूसरा और शुभांगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लांग जम्प गर्ल्स में रेड हाउस की समीक्षा पंडित ने पहला, येलो हाउस की अराध्या कुमारी ने दूसरा और नैना ने तीसरा स्थान, 100 मीटर रेस बॉयज में रेड हाउस के जाहिद शेख ने पहला, येलो हाउस के अंमोल कुमार ने दूसरा और रेड हाउस के निशांत झा ने तीसरा स्थान, 200 मीटर रेस बॉयज में येलो हाउस के तथागत कौटिल्य ने पहला, ग्रीन हाउस के रेहान अख्तर ने दूसरा और रेड हाउस के सशांक सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर रेस गर्ल्स में येलो हाउस की दिव्यांका कुमारी ने पहला, मानसी यादव ने दूसरा और अस्तुती मिश्रा ने तीसरा स्थान, 200 मीटर रेस गर्ल्स में येलो हाउस की दिव्या कुमारी ने पहला, वर्षा रानी ने दूसरा और आरवी अन्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा उत्साह से भरे खेलों में भाग लेने के साथ हुआ। अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन ने विद्यालय के छात्रों में खेल-कूद के प्रति जागरूकता और उत्साह को और भी प्रगाढ़ किया।