स्वर्गीय परशुराम सिंह की पुण्यतिथि पर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Feb 23 2025
स्वर्गीय परशुराम सिंह की पुण्यतिथि पर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी की ओर से रविवार को अंडीगोला स्थित लक्ष्मी विवाह भवन में स्वर्गीय परशुराम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय परशुराम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय परशुराम सिंह के योगदान और समाजहित में उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्याम कुमार, राष्ट्रीय महासचिव केदार प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पटेल, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम कुमार सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रंजीता कुशवाह, महासचिव सीमा कुमारी और विनोद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के सदस्यों ने इस आयोजन को पार्टी की एकजुटता और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।