पथ निर्माण कार्यों को ससमय पूरा करने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश
- Post By Admin on Jul 15 2023

कैमूर: आज दिनांक 15 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार के द्वारा आधारभूत संरचनाओं से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा RWD भभुआ क्षेत्रा अंतर्गत निर्माणाधीन/ मरम्मती के लिए लंबित पथों की जाँच कराने तथा कार्यों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, भभुआ, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मोहनिया उपस्थित थे।