राजस्व संबंधित लंबित मामलों के जल्द निष्पादन हेतु जिलाधिकारी ने दिए आदेश

  • Post By Admin on Sep 12 2023
राजस्व संबंधित लंबित मामलों के जल्द निष्पादन हेतु जिलाधिकारी ने दिए आदेश

कैमूर : मंगलवार को जिला स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक की गई और दिशा निर्देश दिया गया।

मुख्य रूप से बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई, परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामले को दो दिनों के अंदर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी अंचलाधिकारियों को समय सीमा के अंदर परिमार्जन आवेदन को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन म्यूटेशन समय सीमा के अंदर करने व लगान वसूली की गति में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। समय सीमा से अधिक मापी संबंधित मामलों को लंबित रखने के लिए अंचल चाँद में प्रतिनियुक्त अमीन आँचल यादव के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया। Aadhaar seeding से संबंधित मामलों का excel sheet तैयार कर राजस्व कर्मचारी को लक्ष्य निर्धारित कर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, दोनों अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।