राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित

  • Post By Admin on Jul 11 2023
राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित

कैमूर: आज दिनांक 11 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद/मद्यनिषेध/खनन टास्कफ़ोर्स/ लोक शिकायत निवारण अधिनियम (राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित) की समीक्षात्मक बैठक की गई और उचित दिशा निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने अगली बैठक में भूमि विवाद से संबंधित केस का सम्पूर्ण प्रतिवेदन के साथ भाग लेने का निर्देश दिया। साथ ही चौकीदार परेड से सम्बन्धित चौकीदार द्वारा दिए गए सूचना की एंट्री रजिस्टर में करने और शनिवार के दिन मामले की सुनवाई करने को निर्देशित किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भूमि विवाद से संबंधित मामलों का separately review  करने का निर्देश दिया है। साथ ही मापी से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता भभुआ/मोहनिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहनिया, डीएसपी मुख्यालय, सभी अंचलाधिकारी थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।