मनरेगा के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लक्ष्यपूर्ति के दिए निर्देश

  • Post By Admin on Jul 05 2023
मनरेगा के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, लक्ष्यपूर्ति के दिए निर्देश

कैमूर: आज दिनांक 05/07/2023 को जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक की गई एवं निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जून तक प्रस्तावित मानव दिवस सृजन 21 लाख 11 हजार 1 सौ उनतीस के विरुद्ध अब तक 17 लाख 72 हजार 3 सौ 24 मानव दिवस सृजित है, जोकि लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 84% है , को बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। सृजित मानव दिवस में महिलाओं की भागीदारी 46% है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 60% तक ले जाने हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया।

उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत चिन्हित 75 अमृत सरोवर में से 68 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा शत-प्रतिशत आधार सीडिंग एवं आधार आधारित बैंक खाते में सुधार करने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। वर्ष 2023-24 में 292000 पौधरोपण हेतु लक्ष्य प्राप्त है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी PO को अपने कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस को सभी PRS, Accountant, JE के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य लोग उपस्थित थे।