बिजली विभाग से संबंधित योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

  • Post By Admin on Jul 08 2023
बिजली विभाग से संबंधित योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

बिहार: आज दिनांक 08 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी, कैमूर, सावन कुमार के द्वारा बिजली विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई और निम्नवत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा Re-conducting के सर्वे कार्यों में तेज़ी लाने का संबंधित एजेंसी बजाज को निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सर्वे कराकर जर्जर हो चुके तारों को तत्काल बदलने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में अधिष्ठापित पुराने ट्रांसफर की सूची एवं पुराने ट्रांसफर का repairing करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत को राजस्व बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता आपूर्ति, कार्यपालक अभियंता परियोजना, सभी सहायक अभियंता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।