जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों की सुनी समस्या, निवारण का दिया आश्वासन
- Post By Admin on Jun 22 2023

कैमूर : आज दिनांक 22 जून, 2023 को जिला पदाधिकारी, कैमूर, सावन कुमार के द्वारा दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ पंचायतों में विभिन्न मदों से संचालित योजनाओं की प्रगति एवं सीएमआर जमा करने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पंचायतों के मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के बीच समन्वय संबंधी समस्याओं का निराकरण करते हुए सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पंचायतों के मुखिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने एवं लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड अंतर्गत पैक्स अध्यक्षों की समस्याओं को सुना और संबंधित पदाधिकारियों को उचित निवारण हेतु निर्देशित किया। ससमय सीएमआर जमा करने हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने हेतु पैक्स अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दुर्गावती, सभी पंचायतों के मुखिया, सभी पैक्स अध्यक्ष, सभी पंचायत सचिव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।