बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन के तत्वाधान में कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन

  • Post By Admin on Mar 17 2018
बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन के तत्वाधान में कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन

पटना: न्यूज़ डेस्क : कदमकुआँ , पटना में बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन का दो दिवसीय ३१ वां महाधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है जो आचार्य शिवपूजन सहाय एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन को समर्पित है |

दो दिवसीय इस अधिवेशन का उद्धघाटन गोवा की राज्य्पाल डॉ. मृदुला सिन्हा तथा मेघालय के राज्य्पाल गंगा चौरसिया ने दीप प्रज्वलित करके किया | बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन के वार्षिक अधिवेशन के कवि सम्मलेन के शुभारम्भ में साहित्य सम्मलेन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ चर्चित कवि गीतकार डॉ. संजय पंकज को सम्मानित किए | कवि सम्मलेन का उद्घाटन डॉ. सोम ठाकुर व् अध्यक्षता कविवर सत्यनारायण जी ने किया | कवि पंकज ने अपनी रचनाओं से वातावरण को अपने अनुकूल कर लिया |

उनकी पंक्तियों पर तालियों की गडग़ड़ाहटे ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया |