भारत माला परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा

  • Post By Admin on Jul 15 2023
भारत माला परियोजना अंतर्गत भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा

कैमूर: आज दिनांक 15 जुलाई, 2023 को जिला पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ 219, राष्ट्रीय उच्च पथ 319A एवं भारत माला परियोजना अंतर्गत किए जाने वाली भूमि अधिग्रहण के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ 219 एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 319A के वैसे मौजा जिनका रैयतवार मूल्यांकन तैयार हो गया है उस मौजा में नोटिस निर्गत कर कैंप के माध्यम से कागज़ात प्राप्त करने एवं मुआवजा भुगतान की कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कैमूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ एवं मोहनिया उपस्थित थे।