झारखंड : भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण 11 फरवरी से

  • Post By Admin on Jan 25 2023
झारखंड : भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण 11 फरवरी से

रांची: झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण 11 फरवरी से शुरू होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सूबे में स्थित संथाल परगना के पाकुड़ या गोड्डा जिले से इसकी शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि घर-घर पहुंचने वाला यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि पूरे देश में यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर दो महीने तक चलेगी। पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा।

पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।