आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
- Post By Admin on Oct 25 2023

कैमूर : बुधवार को जिला पदाधिकारी, कैमूर, सावन कुमार के द्वारा आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में अक्टूबर माह का वितरण ससमय करने हेतु निर्देशित किया गयाI
अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ/मोहनिया को निर्देशित किया गया कि अपात्र/निष्क्रिय राशन कार्डों का जांच कर विभागीय नियमानुसार राशन कार्ड को डिलीट करने एवं मृत व्यक्ति का नाम डिलीट करना सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा बैठक में आधार सीडिंग का कार्य ससमय 100% करने का निर्देश दिया गया। नए राशन कार्ड बनाने हेतु लंबित आवेदनों को त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। MO रामगढ़ एवं मोहनिया को कई पैरामीटर पर खराब प्रदर्शन रहने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, DMsfc, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।