राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

  • Post By Admin on Jan 19 2023
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से मैराथन को किया रवाना
सैकड़ो बालिकाओं ने लिया हिस्सा

मोतिहारी: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिले में आयोजित हो रहे साप्ताहिक बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गुरुवार बालिकाओं का मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

मैराथन दौड़ को गांधी मैदान से डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से रवाना किया।उल्लेखनीय है,कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं का मिनी मैराथन दौड़ गांधी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक,राजा बाजार बलुआ चौक,आजाद नगर व चांदमारी चौक से यू टर्न लेकर पुन : आजाद नगर बलुआ पुल के नीचे होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुआ। मैराथन दौड़ को लेकर इस रूट पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।मैराथन दौड़ में सैकड़ो बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमे पंडित दीनदयाल परियोजना बालिका मध्य विद्यालय सुगौली की तीन छात्राओं ने प्रथम स्थान-देवी कुमारी,द्वितीय स्थान -आशा कुमारी,तृतीय स्थान -कुमंती कुमारी ने प्राप्त किया।

तीनों विजेता को उप विकास आयुक्त समीर सौरव ने नगद राशि एवं ट्रैकसूट प्रदान कर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक,सिविल सर्जन,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।